इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर नाबालिग संग दरिंदगी, छत पर वारदात कर भागा आरोपी, पुलिस ने दबोचा

0
8

पटना: सोशल मीडियो पर हुई दोस्ती एक बार फिर अपराध का जरिया बन गई। छपरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने  आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर के सलेमपुर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर तीन महीने पहले हुई थी दोस्ती

प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता और आरोपी की दोस्ती करीब तीन महीने पहले इंस्टाग्रां पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीत बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि इसी दौरान युवक पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचा और छत पर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में ले लिया।

मेडिकल जांच और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। वहीं घटनास्थल की जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी कर रही हैं। वह प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। नाबालिग से जुड़े मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

प्रेमी के जेल जाने से किशोरी ने की आत्महत्या

इधर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दूसरी घटना सामने आई है। यहां प्रेमी के जेल जाने से आहत एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किशोरी के अपहरण के मामले में उसके प्रेमी को जेल भेजा गया था। परिजनों के अनुसार वे धान की कटनी के लिए खेत गए थे। रात में लौटने पर देखा कि बेटी ने फंदा लगा लिया है। सूचना पर मढ़ौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। FSL की टीम ने घटनास्थल से नमूने भी लिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here