Flipkart Big Bang Diwali Sale शुरू, iPhone 17 से लेकर Samsung S25 तक पर बंपर छूट

0
10

नई दिल्ली: दिवाली से पहले अगर आप नया फोन, टीवी या घर का सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर Big Bang Diwali सेल शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी, फ्रिज, स्पीकर और मोबाइल एक्सेसरीज तक पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

इन ब्रांड्स पर मिल रहा ऑफर

सेल में Samsung, Vivo, Realme, Poco और Xiaomi-Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन सस्ते दाम में मिल रहे हैं। कंपनी ने कई ऑफर्स लिस्ट किए हैं, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। अगर आप Samsung का फ्लैगशिप लेना चाहते हैं तो Galaxy S25 5G पर बड़ा प्राइस कट है। भारत में इस फोन की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी, जो अब सेल में सिर्फ 54,999 रुपये में मिल रहा है। यानी सीधे 25 हजार रुपये का फायदा।

Google Pixel 11 और iPhone 17 भी सस्ते

Google Pixel 11 को भी इस बार सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी असली कीमत 89,999 रुपये है, लेकिन सेल में कुछ शर्तों और बैंक ऑफर के साथ यह 69,999 रुपये में आपका हो सकता है। वहीं Apple के चाहने वालों के लिए भी खुशखबरी है। हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17 जिसका दाम कंपनी ने 99,990 रुपये रखा था, वह Big Bang Diwali Sale में 79,999 रुपये में लिस्ट है। इसमें भी बैंक और एक्सचेंज ऑफर शामिल हैं।

स्पीकर और एक्सेसरीज पर 70% तक की छूट

सिर्फ फोन ही नहीं, सेल में पार्टी स्पीकर पर भी धमाका है। माइक वाले ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा TWS ईयरबड्स, नेकबैंड, फास्ट चार्जर, पावर बैंक जैसी मोबाइल एक्सेसरीज भी आधी से भी कम कीमत पर मिल रही हैं। अगर आप दिवाली पर शॉपिंग का इंतजार कर रहे थे, तो यही सही मौका है। सेल लिमिटेड टाइम के लिए है, इसलिए ऑफर खत्म होने से पहले अपना पसंदीदा प्रोडक्ट कार्ट में डाल लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here