प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए कोहली ने लिए ₹5 करोड़? विराट की टीम ने आरोपों को बताया 'बकवास'

0
8

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में एक दावा सामने आया था कि उन्हें प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब इस दावे पर कोहली के आधिकारिक प्रवक्ता की ओर से सफाई सामने आई है। प्रवक्ता ने इस आरोप को पूरी तरह गलत, निराधार और तथ्यहीन बताया है। विराट कोहली के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आश्रम में उनकी मौजूदगी का किसी आर्थिक लेन-देन से कोई संबंध नहीं है। उनके मुताबिक, कोहली प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान के चलते उनसे मिलने जाते हैं।

प्रवक्ता ने मीडिया से भी अपील की कि इस तरह के दावों को आगे बढ़ाने या प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि बिना पुष्टि के ऐसी जानकारी सामने आने से गलत धारणा बन सकती है।

अपडेट जारी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here