मुजफ्फरनगर में 12 मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों का बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

0
11

मुज़फ़्फ़रनगर: मुज़फ़्फ़रनगर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार अपराह्न करीब 3 बजे बीएसए कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।

पुरानी पेंशन बहाली और TET की अनिवार्यता का मुद्दा उठाया

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और पहले चयनित लेकिन बाद में नियुक्त हुए शिक्षकों को भी इसका लाभ देने की मांग की गई है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के एक सितंबर 2025 के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता का मुद्दा उठाते हुए संगठन ने केंद्र सरकार से इस संबंध में कानून बनाने की मांग की है।

शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के दोबारा सत्यापन का विरोध

शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच के निर्देश का विरोध किया है। संगठन का कहना है कि नियुक्ति के समय दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। किसी शिक्षक के खिलाफ शिकायत मिलने पर संबंधित दस्तावेजों की जांच कराई जा सकती है, लेकिन सभी शिक्षकों का दोबारा सत्यापन उचित नहीं है।

पदोन्नति, वेतनमान और कर्मचारियों की तैनाती की मांग

अन्य मांगों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नत वेतनमान, मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को नियुक्ति, विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती और लंबित स्थानांतरण सूची जारी करना शामिल है।

ब्रिज कोर्स की शर्त खत्म करने और अवकाश का लाभ देने की मांग

संगठन ने वर्ष 2020 में नियुक्त शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत न्यूनतम अंक की अनिवार्यता समाप्त करने तथा शिक्षकों को द्वितीय शनिवार और उपार्जित अवकाश का लाभ देने की मांग भी की है। संघ ने सरकार से सभी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।

Reported By: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here