चाकू से पुलिस पर हमला, जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर! थाने से चिटली कब्र तक खूनी तांडव, नौ पुलिसकर्मी घायल

0
5

नई दिल्ली: दिल्ली में कानून के रखवालों पर ही चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने पुलिस को दो बार चुनौती दी। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे जामा मस्जिद थाने में मां-बहन की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए बुलाए गए नबील (30) ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एसआई अजय, एसआई अरविंद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, एएसआई श्रीकृष्ण और हेड कांस्टेबल बलजीत घायल हो गए। आरोपी थाने से भागते समय एक नागरिक का स्कूटर भी छीन ले गया।

चिटली कब्र में पुलिस से दूसरी भिड़ंत

आरोपी की तलाश में मध्य जिला एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने चिटली कब्र, चांदनी महल इलाके में उसे घेर लिया। शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तारी की कोशिश पर आरोपी ने दोबारा चाकू से हमला किया। कांस्टेबल अंकित, जयंत, लोकेश और परमिंदर घायल हो गए।

पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग में आठ राउंड चलाए, जिनमें छह गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं। सभी नौ घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी का भी उपचार जारी है। उसके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 में दरियागंज थाने में भी उसके खिलाफ धारा 324 आईपीसी का मामला दर्ज था। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here