मुजफ्फरनगर: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 28/29 अक्टूबर की देर रात सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने थाना खालापार में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान थाना क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कर्तव्यों के निर्वहन और गश्त पर निर्देश
बैठक में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग पर विशेष जोर दिया।
फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण पर जोर
इसके अलावा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने के लिए भी कहा गया।
महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर देते हुए सीओ सिटी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह सतर्क रहें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
Reported by: Rohit












