वाराणसी में भाजपा की हार, बैलेट पेपर पर निपटी काग्रेंस, 28 MLC सीटों पर किस पार्टी का लहराया झंडा?

0
9

नई दिल्ली: चार राज्यों की विधान परिषद चुनावों के बाद सियासी पारा हाई है। बता दें, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की कुल 28 सीटों पर बैलेट पेपर से वोटिंंग हुई थी। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए यहां के नतीजों को सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 11 में से 10 सीटों का रिजल्ट आ गया है।

भाजपा ने 6 सीटें जीती हैं तो सपा ने 4 सीटों पर बाजी मारी है। सबसे ज्यादा नजर वाराणसी ग्रेजुएट सीट पर टिकी है, जहां सपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। इसके पहले भाजपा बनारस की टीचर सीट भी हार चुकी है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगातार दो झटके से लखनऊ में सपा की जीत की चर्चा तेज हो गई है।

मोदी के बयान पर अखिलेश का जवाब

इसी बीच पीएम मोदी ने नतीजों पर चुटकी लेते हुए कहा है कि चार राज्यों में 28 सीटों पर बैलेट से चुनाव हुआ, सोचिए कांग्रेस कितनी सीटें जीती? जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि बनारस में हार के बाद भाजपा घबराई हुई है और लखनऊ के नेता दिल्ली का फोन नहीं उठा रहे। कांग्रेस ने भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहरा दी।

बिहार में जन सुराज की एंट्री

बिहार की 8 सीटों में से NDA को 4 सीटें मिलीं। एक-एक सीट जन सुराज और राजद के खाते में गई, जबकि दो पर निर्दलीय जीते। टीचर कोटे की चारों सीटों पर पुराने चेहरे हार गए। पटना टीचर सीट पर राजद के संजीव कुमार ने 30 साल से जमे भाजपा के नवल किशोर यादव को हरा दिया। दरभंगा में जन सुराज के सुरेश राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को मात दी।

महाराष्ट्र-कर्नाटक का हाल

महाराष्ट्र की 5 सीटों में अमरावती से शिवसेना के किरण सरनाईक, पुणे टीचर से भाजपा के कौस्तुभ गावडे, पुणे ग्रेजुएट से NCP-SP की हर्षदा देशमुख और नागपुर से कांग्रेस के अभिजीत वंजारी जीते। कर्नाटक में सत्ता में होने के बाद भी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, चारों सीटें भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीत लीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here