अधिकारी सीएम विंडो को हल्के में न लें, जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें, सुनील इन्दौरा

0
6

रतिया: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं। सीएम विंडो और समाधान शिविर मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा से जुड़े हैं, इसलिए अधिकारी इसे हल्के में न लें और जनता की हर शिकायत का निवारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।

सुनील इन्दौरा का बयान 

यह बात एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इन्दौरा ने कही। सुनील इन्दौरा और मार्केट कमेटी सदस्य सुरेश सुरा ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुलाकात के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील इन्दौरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए जनता की समस्या का समाधान करना पहली प्राथमिकता है।

गलत एटीआर पर चेतावनी 

उन्होंने कहा कि कई अधिकारी मनमर्जी से एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) तैयार करके एमिनेंट पर्सन के माध्यम से शिकायत को बंद करवाने की कोशिश करते हैं, जो गलत है। ऐसे भ्रष्टाचार से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी, जो उनकी प्रतिष्ठा को आंच पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सुनील इन्दौरा ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी एटीआर की कॉपी वह स्वयं मुख्यमंत्री को देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

रतिया आने का आश्वासन  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रतिया आने का निमंत्रण दिया गया है, जिस पर उन्होंने जल्द ही रतिया आने का आश्वासन दिया है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहे हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता से इस बार पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

Reported by: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here