रतिया: पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने .32 बोर अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार पुत्र सूबे सिंह, निवासी गांव सिधानी, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
29 सितंबर को गश्त के दौरान कार चालक को काबू किया
थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण ने बताया कि 29 सितंबर 2026 को अपराध जांच शाखा रतिया की टीम एएसआई गोविंद के नेतृत्व में घग्घर नदी के नजदीक टोहाना बाईपास टी-प्वाइंट पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की हुंडई i10 कार के चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक कार मोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने चालक को काबू कर उसकी तलाशी ली।
बब्बू उर्फ पोपल से बरामद हुई थी अवैध पिस्तौल
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बब्बू उर्फ पोपल निवासी वार्ड नंबर 4, पुरानी गौशाला मोहल्ला, रतिया के रूप में हुई थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .32 बोर का एक अवैध पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। मामले की आगामी जांच करते हुए थाना शहर रतिया पुलिस ने दूसरे आरोपी संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मुकदमा दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और हुंडई i10 कार को कब्जे में लेकर थाना शहर रतिया में मुकदमा न0 208 दिनांक 29.09.2026, शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया था।पुलिस आरोपी से मामले में उसकी भूमिका तथा अवैध हथियार से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।मामले की गहनता से जांच जारी है।












