सेवा संकल्प अभियान के तहत नागपुर में सेवा सेतु कैंप आयोजित, पात्र परिवार सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से न रहे वंचित

0
8

रतिया: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नागपुर में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

निर्मल सिंह का निरीक्षण और निर्देश  

इस दौरान भाजपा जिला सचिव व पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र लाभार्थियों तक सरल, सहज एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।

Ratia Seva Sankalp Abhiyan
Ratia Seva Sankalp Abhiyan JBT/ Rimpi Jindal

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र परिवार सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। जिला सचिव व पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि कैंप में सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन 

कैंप में ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया। आवास, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के पात्र नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

ग्रामीणों ने की प्रशासन की पहल की सराहना  

सेवा कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंपों से सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलती है और पात्र लोगों को उनका लाभ लेने में सुविधा होती है।

कैंप में मौजूद अधिकारी और प्रतिनिधि  

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद चावला, मंडल अध्यक्ष संदीप तनेजा, डॉ हरी सिंह, अमृतपाल सिंह, डॉ पूर्ण चंद, बलदेव चंद सरपंच प्रतिनिधि संजीव कम्बोज, मांगे राम, डा० जसविन्द्र सिह आयुष विभाग, रामफल, ग्राम सचिव अमित कुमार, पूजा कटारिया, रहिस कुमार, अजय कुमार, डा० जगतपाल, सत्यवान, दीपक कुमार व ग्रामीण मौजूद रहे।

Reported by: Rimpi Jindal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here