नशा तस्करों पर हिसार पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, 23 दिनों में NDPS एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज, 23 आरोपी गिरफ्तार

0
6

हिसार: 24 अक्टूबर 2026 नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

हिसार पुलिस ने 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर  तक के 23 दिनों में NDPS एक्ट के तहत कुल 19 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

23 दिनों में नशा तस्करी के मामलों का विवरण

नशा तस्करों से बरामद मादक पदार्थ

– हेरोइन: 200 ग्राम
– चूरापोस्त (पोस्त का भूसा): 14 किलो ग्राम
– गांजा: 2 किलो ग्राम
– अफीम: 400 ग्राम

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे के स्रोतों और तस्करी से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिसार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में संलिप्त है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में आमजन का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

हिसार पुलिस का संकल्प: नशा मुक्त हिसार, सुरक्षित हिसार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here