अग्रोहा धाम 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है- बजरंग गर्ग

0
8

हिसार: अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले की तैयारी का जायजा लेने के उपरांत कहा कि अग्रोहा धाम 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अग्रोहा धाम को दुल्हन की तरह लाइट, फुल, लड़ियों से सजाया गया है। मेले में अलग-अलग तीन स्टेज बनाई गई है।

मेले का कार्यक्रम और सुविधाओं का विवरण  

अग्रोहा धाम मेले में देश व प्रदेश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि ट्रेड फेयर मेला व अनेकों प्रकार की के झूले व झांकियां लगाई गई है। अग्रोहा धाम में मुख्य कार्यक्रम भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मेलन दोपहर 12:00 से आरंभ होगा। 25 अक्टूबर को प्रातः 5:00 बजे शक्ति सरोवर स्नान, 7:00 बजे सभी मंदिरों में आरती, 8:00 बजे भव्य महिला कलश यात्रा, 9:00 बजे छप्पन भोग व सवामणि का प्रसाद, 10:15 बजे ध्वजारोहण और 12:00 बजे भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मेलन होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि मेले में चार भंडारे, पीने का पानी स्टालें, मंदिरों के दर्शन, झांकियां, अप्पू घर, जूता घर, पार्किंग, सम्मेलन पंडाल, मेडिकल कैंप, ट्रेड फेयर, स्वागत कमेटी आदि की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई गई है।

विशिष्ट अतिथि और सुरक्षा व्यवस्था  

मेले में हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब मंत्री वीरेंद्र गोयल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्र, हिसार विधायक सावित्री जिंदल, ब्रह्ममहार्षि जगतगुरु कुमार स्वामी, मशहूर कलाकार मासूम शर्मा, प्रसिद्ध भजन गायिका अंजनी द्विवेदी आदि प्रमुख लोग भाग लेंगे। मेले में हर प्रकार की व्यवस्था सुचारू रूप से धाम कमेटी द्वारा की गई है। जिसमें 700 सेवादार के अलावा पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में प्राइवेट 100 व्यक्तियों की सिक्योरिटी अलग से लगाई गई है।

Reported by: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here