संगम विहार में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की रेड में 12 लोग फंसे, 1.03 लाख कैश बरामद

0
11

नई दिल्ली: दक्षिण जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने संगम विहार में कथित जुए के अड्डे का खुलासा करते हुए 12 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 3 हजार 500 रुपये नकद और अलग-अलग रंगों के 458 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

डीसीपी अनन्त मित्तल के मुताबिक 6 नवंबर को अष्टल मंदिर रोड संगम विहार में जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एएटीएस टीम ने मौके पर छापा मारा और कथित तौर पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ थाना नेब सराय में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 3/4/5 के तहत एफआईआर नंबर 382/26 दर्ज की गई है। सभी को नियमानुसार पाबंद किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान

पकड़े गए लोगों की पहचान मनोज, राजेंद्र उर्फ रिंकू, हरदेश कुमार, कमलेश गुप्ता, विजय, रामकेश, राजकुमार, संतोष कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, राहुल राठौर, माधव मंगल और जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

टीम ने की कार्रवाई, जांच जारी

कार्रवाई इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में एसआई नवदीप, एएसआई देशराज, हेड कांस्टेबल संदीप व नरेंद्र तथा कांस्टेबल कृष्ण, अरविंद और हरीश शामिल रहे। अभियान की निगरानी एसीपी ऑपरेशंस बलराम सिंह बेनीवाल ने की। डीसीपी दक्षिण जिला अनंत मित्तल के अनुसार मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here