मलूक पीठ पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव, संत राजेन्द्र दास से की आध्यात्मिक चर्चा

0
13

वृंदावन: धर्म और अध्यात्म की नगरी वृंदावन में गुरुवार को योग गुरु एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक अध्यक्ष बाबा रामदेव का आगमन हुआ। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होंने ज्ञानगुदड़ी स्थित मलूक पीठ आश्रम में मलूक पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास महाराज से मुलाकात की। दोनों संतों के बीच आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। बाबा रामदेव के इस दौरे को पूरी तरह निजी रखा गया और उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से भी परहेज किया।

निजी हेलीकॉप्टर से वृंदावन पहुंचे बाबा रामदेव

गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाबा रामदेव निजी हेलीकॉप्टर से वृंदावन के पवनहंस हेलीपैड पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से मलूक पीठ आश्रम पहुंचे। आश्रम के मुख्य द्वार पर संतों और सेवकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और आश्रम की धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली।

संत राजेन्द्र दास महाराज से धर्म-अध्यात्म पर चर्चा

आश्रम में बाबा रामदेव ने संत राजेन्द्र दास महाराज के साथ मुलाकात कर धर्म, अध्यात्म और संत परंपरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को लेकर आश्रम में काफी उत्साह दिखाई दिया। करीब एक घंटे के प्रवास के बाद बाबा रामदेव और संत राजेन्द्र दास महाराज एक ही हेलीकॉप्टर से गोंडा के लिए रवाना हो गए।

गोंडा में रामकथा में होंगे शामिल

बताया गया कि गोंडा में रामकथा प्रवक्ता राजन महाराज की ओर से आयोजित रामकथा में दोनों संतों को सहभागिता करनी है। बाबा रामदेव के वृंदावन आगमन की जानकारी मिलने पर लोगों में उनके दर्शन को लेकर उत्सुकता रही, हालांकि योगगुरु ने अपने दौरे को निजी बताते हुए मीडिया से दूरी बनाए रखी।

 

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here