नई दिल्ली: दुनिया की तीन बड़ी महाशक्तियों के नेता बुधवार को पहली बार एक साथ बातचीत की मेज पर आमने-सामने आए। अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राषट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के टेक हब शेनझेन में मुलाकात की। तीनों देशों के प्रमुखों के बीच हुई इस ऐतिहासिक बैठक को वैश्विक राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इसके नतीजों का असर आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय रिश्तों और भू-राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है।
शी जिनपिंग बोले- परमाणु हथियार डैमोक्लेस की तलवार
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस शिखर सम्मेलन में परमाणु हथियारों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने और उन्हें नष्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार मानवता के सिर पर लटकती डैमोक्लेस की तलवार की तरह हैं। परमाणु युद्ध न तो जीता जा सकता है और न ही इसकी इच्छा की जानी चाहिए। इसे रोकने के लिए हर संभव कोशिश करनी होगी। जिनपिंग ने परमाणु अप्रसार संधि का पालन करने और दुनिया में रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
#WATCH | Shenzhen, China: During the trilateral talks with Russian President Putin and Chinese President Xi, US President Donald Trump says, “The United States, Russia, and China are uniquely positioned to discuss how to reduce the number of nuclear weapons on Earth, and also to lessen the risk that those weapons will ever be used. The power is unbelievable, unthinkable. In addition to exploring the potential for arms reduction in our own countries, I must say, it’s quite frankly a very hard thing to do because once you have the nuclear weapons, it’s very hard to not have them. It’s very hard to give them up as the leader of a country. Something that’s very difficult to say because it’s the way life works. You know, you have thousands of weapons, and you’re supposed to give them up, and yet you have countries in addition to us in much smaller numbers, but they have nuclear weapons also. So it’s not an easy thing to do, give them up. But it’s also vital that we cooperate to combat the threat of nuclear proliferation in other countries around the world. That’s what we’re doing in Iran. We’re not going to let Iran have a nuclear weapon…” (Source: Russian Pool via Reuters)
— ANI (@ANI) November 19, 2026
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने इस मुलाकात को एक बड़ी शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष पहली बार एक साथ बातचीत कर रहे हैं और इसका ऐतिहासिक महत्व है।
ट्रंप ने भी उठाया परमाणु हथियारों का मुद्दा
बातचीत के दौरान ट्रंप ने भी परमाणु हथियारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन की स्थिति ऐसी है कि वे दुनिया में परमाणु हथियारों की संख्या कम करने और उनके इस्तेमाल का खतरा घटाने पर चर्चा कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इन हथियारों की ताकत अविश्वसनीय और अकल्पनीय है।
ट्रंप ने माना कि परमाणु हथियारों को छोड़ना किसी भी देश के लिए आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि एक बार हथियार हासिल कर लेने के बाद उन्हें छोड़ना किसी देश के नेता के लिए बेहद मुश्किल होता है। इसके बावजूद दुनिया में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए तीनों देशों का सहयोग जरूरी है। ट्रंप ने ईरान का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। उन्होंने कहा, हम ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। इस बयान के साथ ट्रंप ने परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने को वैश्विक सहयोग का अहम मुद्दा बताया।
असहमति वाले देशों से बातचीत जरूरी- ट्रंप
ट्रंप ने इस बैठक को अमेरिका की विदेश नीति में एक अलग रास्ते की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि वह उन देशों के नेताओं से सीधे बातचीत कर रहे हैं, जिनके साथ अमेरिका के मतभेद हैं। ट्रंप के मुताबिक, दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे खुले, सम्मानजनक और सकारात्मक संवाद को बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यह बातचीत केवल उनके देशों के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले मुद्दों के लिए भी जरूरी है।










