-10°C में जमी जवान की वर्दी, दर्द बयां कर बोला- सैलरी ही दिखती है, हालात नहीं

0
8

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आर्मी जवान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। वीडियो में जवान माइनस 10 डिग्री तापमान में अपनी बर्फ में जमी वर्दी दिखाता नजर आ रहा है। वर्दी इस कदर अकड़ गई है कि वह कपड़े जैसी नहीं, बल्कि फाइबर शीट जैसी लग रही है। जवान का कहना है कि लोग अक्सर सेना के जवानों की सैलरी पर चर्चा करते हैं, लेकिन उन कठिन हालातों पर कोई ध्यान नहीं देता, जिनमें उन्हें देश की सीमा पर ड्यूटी करनी पड़ती है।

16 घंटे में 44 मिलियन व्यूज

यह वीडियो 17 नंवबर 2026 को the_soldiers_vijju नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। महज 16 घंटे के अंदर इसे 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं करीब 10 लाख लोगों ने वीडियों को लाइक किया है। वीडियो पर सैकड़ों यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। 31 सेंकड के इस छोटे से वीडियो ने लोगों को सेना की असली जिंदगी के एक झलक दिखा दी है।

फाइबर शीट की तरह बज रही वर्दी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ठंड की वजह से वर्दी का कपड़ा पूरी तरह अकड़ गया है। जवान जब बाजू को सीधा करता है तो वह हवा में ही रुकी रह जाती है, नीचे नहीं लटकती। वर्दी को छूने पर उससे फाइबर शीट जैसी आवाज आ रही है। जवान वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि यहां ऐसे ही हालात हैं। उम्मीद है कि यह वर्दी सुबह तक सूख जाएगी। उसकी बातों से साफ पता चलता है कि बर्फीले इलाकों में तैनात जवानों के लिए हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने जवान के जज्बे को सलाम किया है। एक यूजर ने लिखा, सलाह है इंडियन आर्मी को। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, भाई फेमस हो गए तुम तो। तीसरे यूजर ने लिखा, जय हिंद फौजी साहब, आपको सलाम है। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि जवानों की कुर्बानी का कोई मोल नहीं है और देश को उन पर गर्व है।

सैलरी से ज्यादा ड्यूटी की चर्चा

इस वीडियो ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि जवानों को मिलने वाली सैलरी की तुलना उनकी ड्यूटी की कठिनाइयों से नहीं की जा सकती। बर्फ, आंधी और माइनस तापमान में भी जवान सीमा पर डटे रहते हैं, ताकि देश के लोग चैन की नींद सो सकें। फिलहाल यह वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। लोग इसे देशभक्ति और जवानों के सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here