जिसे बताया बहन, उसी के लिए बदल गईं फीलिंग्स! स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोला राज, बोले- GF के सामने हूं कंफ्यूज

0
9

नई दिल्ली: रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे के करीब आना कोई नई बात नहीं है। एक ही घर में लंबे समय तक रहने के दौरान दोस्ती, बॉन्डिंग और कई बार प्यार की शुरुआत भी हो जाती है, लेकिन जब किसी रिश्ते को पहले भाई-बहन का नाम दिया गया हो और बाद में उसी रिश्ते में रोमांटिक भावनाएं नजर आने लगें, तो मामला चर्चा में आ जाता है। इन दिनों बिग बॉस हाउस में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल यूट्यूबर और गेमर स्काउट ओपी यानी तन्मय सिंह शो की शुरुआत से ही पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल के काफी करीब नजर आए हैं। वह कई मौकों पर लव की केयर करते दिखाई दिए।

स्काउट ने हमेशा लव को अपनी बहन बताया। उनकी इस बात की वजह से दर्शकों को भी लगा कि दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह भाई-बहन जैसा ही है। अब शो में स्काउट की एक बातचीत ने इस रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अपने दोस्त यंग डीएसए के सामने लव को लेकर अपनी उलझन और भावनाओं के बारे में बात की।

लव को लेकर कंफ्यूज हैं स्काउट?

गार्डन एरिया में पूल के पास हुई बातचीत में स्काउट ने साइन लैंग्वेज के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह लव को लेकर खुद भी कंफ्यूज हैं। खास तौर पर जब वह लव को गुल्लू के साथ देखते हैं तो उन्हें गुस्सा आता है।

स्काउट ने यह भी स्वीकार किया कि लव के लिए उनकी भावनाएं सिर्फ भाई-बहन वाली नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह इस रिश्ते को किस तरह देखते हैं।

GF को लेकर भी उठे सवाल

स्काउट की इस स्वीकारोक्ति के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वजह यह भी है कि स्काउट की शो के बाहर पहले से गर्लफ्रेंड है। वह काशवी हीरानंदानी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में दर्शक सवाल कर रहे हैं कि अगर लव के लिए उनकी फीलिंग्स बदल रही हैं, तो उनकी गर्लफ्रेंड का क्या होगा?

शो से स्काउट और लव के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें दोनों को काफी करीब देखा गया है। यही वजह है कि दर्शकों के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, दोनों के बीच असल रिश्ता क्या है, यह आने वाले एपिसोड में ही साफ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here