पहली बार सामने आई सुरभि ज्योति की नन्ही परी, रखा बेहद प्यारा नाम

0
6
Surbhi Jyoti Baby Girl Name
Surbhi Jyoti Baby Girl Name

मुंबई: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपने मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही है. बता दें, बीतें महीने सुरभि और उनके पति सुमित सूरी ने अपने घर में नन्ही पारी का स्वागत किया था, जिसके बाद से फैंस एक्ट्रेस की बेटी की एक झलक पाने का इंतज़ार कर रहे थे. वहीं सुरभि और सुमित  की लाडली अब एक महीने की हो गई है. इसी खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटी की एक झलक दिखाते हुए, बेबी गर्ल के नाम की अनोउसमेंट कर दी है, जिसका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुरभि ने अपनी बेटी को क्या नाम दिया चलिए जानते है. 

सोशल मीडिया पर अनाउंस किया नाम 

सुरभि ने अपने ऑफिसियल इंस्टग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें बेबी गर्ल के छोटे-छोटे हाथों की झलक दिखाई दे रही है. खास बात कि अपने फूल जैसे हाथों में उनकी बेटी ने डेंड्रोबियम ऑर्किड के फूलों को पकड़ा हुआ है, जिस तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया. वहां इस पोस्ट के कैप्शन में नन्ही परी नाम बताते हुए लिखा “॥ ॐ ॥ सहर | Seher. सुबह की पहली किरण की तरह, तुम आई और सब कुछ रोशन कर दिया #happyonemonth” 

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उनकी लाडली के नन्हे कदमों की झलक देखी जा सकती है. इस दौरान उन्होंने लिखा “हमारी सुबह, हमारा प्रकाश, हमारा छोटा सा चमत्कार”. 
 
फैंस ने किया रियेक्ट   

बेबी गर्ल का नाम सामने आते ही फैंस ‘सहर’ नाम की जमकर सरहाना कर रहे हैं. एक युजर ने सुरभि की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा “सुरभि और सेहर का QH के दिनों से ही प्यारा रिश्ता है, कितना अच्छा! ” दूसरे यूजर ने लिखा “सुरभि + सुमित + सेहर = प्यार जब भी मैं इन तीनों नामों को एक साथ देखती हूँ, ये बेहद खूबसूरत लगते हैं. आपका परिवार मेरे लिए प्यार, स्नेह और खुशी का सबसे सुंदर प्रतीक है. आपकी खुशी मेरे दिल को आनंद से भर देती है और मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान लाती है।” 

Surbhi Jyoti Daughter

एक अन्य यूजर ने लिखा “सेहर कितना प्यारा नाम है! आपकी नन्ही परी की और भी तस्वीरें देखने का बेसब्री से इंतजार है. उसे ढेर सारा प्यार और खुशियाँ मिलें.”

कब हुई थी शादी? 

बता दें, सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर, 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी की थी. वहीं शादी के 2 साल एक्ट्रेस ने सहर के रूप में एक बेहद खूबसूरत तोहफा अपने आपको और अपने फैंस को दिया है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here