Gold-Silver Price Today: खुलते ही धड़ाम सोना-चांदी, जानें आज गिरी कितनी कीमत?

0
9

नई दिल्ली: सोना-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी में तेजी दिखी थी और सोना नरम पड़ा था, लेकिन दिन ढलते-ढलते दोनों धातुएं नीचे आ गईं। इस अस्थिरता के बीच मंगलवार 6 अक्टूबर को भी बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो कॉमेक्स पर आज सोना और चांदी दोनों फिसले हैं।

बता दें, कॉमेक्स पर सोना 0.07 फीसदी गिरकर 4153.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी में ज्यादा गिरावट दिखी है और यह 0.43 फीसदी टूटकर 61.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। विदेशी बाजार की इस कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।

घरेलू बुलियन बाजार में सोना 1.49 लाख के नीचे

घरेलू सर्राफा बाजार में भी आज सोने-चांदी के दाम नीचे आए हैं। बाजार खुलते ही सोना फिसलकर करीब 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव गिरकर करीब 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी दबाव बना हुआ है। दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 176 रुपये गिरकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी में ज्यादा बड़ी गिरावट आई और यह करीब 500 रुपये टूटकर 2,25,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

ज्वेलर के पास जाने से पहले चेक करें रेट

अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दुकान पर जाने से पहले रेट जरूर देख लें। आज 24 कैरेट सोना करीब 1,49,260 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना करीब 1,36,822 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,11,945 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव करीब 2,25,860 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

आपके शहर में क्या है भाव?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,48,320 रुपये और चांदी 2,25,760 रुपये किलो है। वहीं मुंबई में सोना 1,48,620 रुपये और चांदी 2,26,140 रुपये है। पटना में 24 कैरेट सोना 1,49,540 रुपये, जयपुर में 1,48,340 रुपये, कानपुर में 1,48,517 रुपये, लखनऊ में 1,49,470 रुपये और भोपाल में 1,48,880 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी में यह करेक्शन आ रहा है। हालांकि त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ने से आगे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here