ICC ने जारी किया 2035 तक का शेड्यूल, भारत को मिली 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप की मेजबानी

0
11

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को इंडोनेशिया के बाली में हुई बोर्ड बैठक के बाद अगले 10 साल के बड़े टूर्नामेंट्स का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया। इस शेड्यूल में 2035 तक होने वाले मेन्स इवेंट्स शामिल हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी20 वर्ल्ड कप समेत तीन बड़े टूर्नामेंट्स के क्वालिफिकेशन सिस्टम पर भी मुहर लगा दी है।

ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों और एसोसिएट देशों को लंबे समय पहले ही टूर्नामेंट्स की जानकारी देना चाहता है, ताकि वे अपनी तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम को बेहतर तरीके से प्लान कर सकें। उन्होंने कहा कि ICC इवेंट्स क्रिकेट के ग्लोबल ढांचे का अहम हिस्सा हैं और ये फैंस व खिलाड़ियों दोनों के लिए सबसे खास पल लेकर आते हैं। इन टूर्नामेंट्स से छोटे देशों को भी आगे बढ़ने की उम्मीद और मौका मिलता है।

भारत को मिले दो बड़े टूर्नामेंट

नए शेड्यूल के अनुसार, भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट 9 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद 2031 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और बांग्लादेश मिलकर करेंगे। यह वर्ल्ड कप 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगा। वहीं, 2028 का टी20 वर्ल्ड कप 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होगा। 2030 का टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड मिलकर 4 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित करेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 2028 में 8 से 12 जून तक और 2031 में 12 से 16 जून तक इंग्लैंड में ही होगा।

LA28 ओलंपिक के लिए क्वालिफायर 

ICC ने LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिए क्वालिफायर का ऐलान भी कर दिया है। पुरुषों का क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में होगा, जबकि महिलाओं का क्वालिफायर 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक अमेरिका में खेला जाएगा। ICC के मुताबिक, दोनों क्वालिफायर में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। ग्रुप की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी और फाइनल जीतने वाली टीम को LA28 ओलंपिक का टिकट मिलेगा। कुल 13 मैच खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here