Weekend Getaways from Delhi: वीकेंड पर लंबी छुट्टी की टेंशन खत्म, दिल्ली के पास हैं ये 5 सस्ती और शानदार जगहें

0
6
5 Weekend Getaways from Delhi
Pinterest

नई दिल्ली: हफ्ते भर की भागदौड़ के बाद अगर मन कहीं दूर सुकून के पल बिताने का करे, तो इसके लिए लंबी छुट्टी लेना जरूरी नहीं है। दिल्ली के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहां महज 2 से 6 घंटे के सफर में पहुंचा जा सकता है। पहाड़ों की ठंडी हवा हो, घना जंगल हो, इतिहास से भरी इमारतें हों या फिर धार्मिक आस्था वाले स्थान, दिल्ली के करीब इन सबका मेल मिल जाता है। कम बजट में भी शानदार वीकेंड ट्रिप बनाने वाली ऐसी ही पांच जगहों के बारे में यहां बताया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश का कसौली और राजस्थान का नीमराना 

दिल्ली से लगभग 290 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश का यह छोटा-सा हिल स्टेशन करीब साढ़े पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है। देवदार और चीड़ के घने पेड़ों से घिरी यह जगह शांति और सुकून चाहने वालों के लिए एकदम सही मानी जाती है। यहां गिल्बर्ट ट्रेल पर वॉक करने का अपना अलग ही मजा है, वहीं मंकी पॉइंट से आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है।

अगर कम समय में घूमने की इच्छा हो, तो राजस्थान का नीमराना एक बढ़िया विकल्प है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 125 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में ढाई घंटे लगते हैं। यहां का नीमराना फोर्ट पैलेस अपनी पुरानी शाही ठाठ-बाट के लिए मशहूर है। किले की सैर के साथ-साथ रोमांच पसंद करने वालों के लिए जिपलाइनिंग भी एक बेहतरीन एक्टिविटी है।

जिम कॉर्बेट: जंगल और वन्यजीवों का अनुभव

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट दिल्ली से लगभग 245 किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने में साढ़े पांच घंटे लगते हैं। जंगल सफारी के शौकीनों के लिए यह जगह किसी सपने से कम नहीं, जहां कई तरह के वन्यजीव और पक्षी देखने को मिलते हैं। शहर के शोर-शराबे से दूर प्रकृति के करीब वक्त बिताना हो, तो यह जगह जरूर आजमानी चाहिए।

आगरा का ताजमहल और कृष्ण के नगरी वृंदावन 

इतिहास और वास्तुकला पसंद करने वालों के लिए आगरा एक क्लासिक चॉइस है। दिल्ली से करीब 230 किलोमीटर दूर इस शहर तक पहुंचने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। यहां दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के अलावा आगरा किला और मेहताब बाग भी घूमने लायक हैं।

धार्मिक माहौल में वक्त बिताना हो तो उत्तर प्रदेश का वृंदावन बेहतरीन जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी करीब 180 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में साढ़े तीन घंटे लगते हैं। भगवान कृष्ण से जुड़ी इस नगरी के मंदिरों और यमुना किनारे के भक्तिमय वातावरण में परिवार के साथ सुकून भरा वक्त आसानी से बिताया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here