महाराष्ट्र की एकेडमी से खतौली पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

0
8

मुजफ्फरनगर: खतौली पुलिस ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी अद्भुत जैन को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्जत थाना क्षेत्र स्थित एंगलो ईस्टर्न मैरीटाइम एकेडमी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

शिकायत और आरोप 

पुलिस के अनुसार, खतौली निवासी रवि ग्रोवर ने 29 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि विनय जैन उर्फ किक्की जैन और उसके बेटे अद्भुत जैन ने उन्हें जान से मारने और हाथ-पैर तोड़कर भीख मंगवाने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। आरोप है कि आरोपियों ने पेटीएम के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में 1,10,100 रुपये लिए। इसके अलावा अद्भुत जैन ने 20 सितंबर 2025 को 50 हजार रुपये और 11 अक्टूबर 2025 को 65 हजार रुपये नकद भी डरा-धमकाकर लिए थे।

रंगदारी की मांग

आरोप है कि 15 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों ने रवि ग्रोवर और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए 2.50 लाख रुपये की और रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाना खतौली पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पहले ही आरोपी विनय जैन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तारी अभियान  

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष कुमार की टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर अद्भुत जैन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खतौली में दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

Reported by: Rohit 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here