मिस्र में बड़ा सड़क हादसा, पेट्रोलियम टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, 31 लोगों की मौत, 15 घायल

0
4

नई दिल्ली: मिस्र में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन प्रमुख रिंग रोड पर पलट गया और इसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गीजा के अल-वर्राक इलाके में टैंकर पलटने से लगी भीषण आग

यह हादसा ग्रेटर काहिरा को जोड़ने वाले रिंग रोड पर गीजा के अल-वर्राक इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि टैंकर एक सुरंग के ऊपर पलटा था, जिस वजह से आग तेजी से फैली। यह रास्ता काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को बड़े राजमार्गों से जोड़ता है। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिस्र में तेज रफ्तार, ट्रैफिक नियमों का ठीक से पालन न होना और खराब सड़कें सड़क हादसों की बड़ी वजह मानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों में मिस्र सरकार ने ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए नए हाईवे और पुलों का बड़ा नेटवर्क बनाया है। इसके बावजूद देश में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता अभी भी बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here