रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा ने ट्रोल्स पर साधा निशाना, 'भाड़ में जाओ', रोमांटिक तस्वीर साझा कर दिया करारा जवाब

0
7

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा के केंद्र मे है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर नकारात्मक टिप्पणियों और ट्रोलिंग का सामना करने वाले इस स्टार जोड़े ने अब आलोचकों को कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है। हाल ही में रश्मिका मंदाना द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए विस्तृत बयान के बाद अब उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी मोर्चा संभालते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।

प्यार और गुस्से का तीखा मेल

आमतौर पर विवादों से दूरी बनाए रखने वाले विजय देवरकोंडा ने इस बार खामोश रहने के बजाय सीधे शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिसमें वह रश्मिका के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। इस भावनात्मक तस्वीर के साथ विजय ने ट्रोलर्स के लिए बेहद सख्त लहजे का इस्तेमाल किया और लिखा कि वे और रश्मिका अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं, इसलिए बेवजह की नफरत फैलाने वाले लोग ‘भाड़ में जाएं’। अभिनेता का यह कड़ा रुख साफ दर्शाता है कि वे अपनी निजी जिंदगी में किसी भी तरह की दखलअंदाजी या अनुचित आलोचना को अब बिल्कुल बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

रश्मिका मंदाना ने पहले दिया था करारा जवाब

विजय से ठीक पहले रश्मिका मंदाना ने भी लगातार हो रही ट्रोलिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। रश्मिका ने एक लंबा, आठ पन्नों का नोट साझा किया था जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर कही थी। अभिनेत्री ने बताया था कि कैसे सालों से लगातार हो रही नकारात्मकता, बेबुनियाद बातें और ट्रोलिंग उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। रश्मिका ने यह भी साझा किया था कि जब भी उन्हें घबराहट या तनाव होता है, तो सोशल मीडिया के आलोचक नहीं, बल्कि उनके पति विजय उनका सहारा बनते हैं और उन्हें संभालते हैं। उन्होने ट्रोलर्स से अपील की थी कि बिना सच्चाई जाने किसी के रिश्ते या जीवन पर कीचड़ उछालना बंद करें।

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त समर्थन

विजय देवरकोंडा के इस बेबाक जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी खुलकर उनके समर्थन में आ गए है। फैंस का कहना है कि कलाकारों को भी अपनी निजी जिंदगी शांति से जीने का पूरा हक है और विजय का यह साहसी कदम उन सभी ट्रोलर्स के लिए एक कड़ा सबक है जो सीमाएं लांघ जाते हैं। विजय और रश्मिका की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन जितनी पसंद की जाती रही है,ऑफ-स्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़े नजर आते हैं। विजय द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर और उनका स्पष्ट बयान अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here