बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधों के खुलासे पर पुलिसकर्मी सम्मानित

0
11

मथुरा: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और गंभीर अपराधों का त्वरित एवं सफल अनावरण करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की।

बेहतर सुरक्षा व्यवस्था व अपराध खुलासे में पुलिसकर्मियों की भूमिका अहम: SSP

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया गया कार्य सराहनीय है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और गंभीर अपराधों के खुलासे में पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।उन्होंने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी मनोयोग और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Reported By: Prem Kaushik

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here