नई दिल्ली: ऐपल आज 13 अक्टूबर को अपना खास प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट ‘Welcome Home’ करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपना पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले पेश कर सकती है। चर्चा है कि यह डिवाइस एक स्क्रीन, स्मार्ट स्पीकर और होम कंट्रोल सिस्टम का कॉम्बिनेशन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस का नाम HomeView हो सकता है। पहले इसे HomePad कहा जा रहा था। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार इसमें A18 चिप मिल सकती है जो इसके सारे स्मार्ट फीचर्स को संभालेगी।
कैसा होगा नया डिवाइस?
लीक्स की मानें तो इसमें करीब 6 इंच की चौकोर स्क्रीन होगी। यह दिखने में छोटा आईपैड जैसा लगेगा, लेकिन इसका काम सिर्फ वीडियो देखना नहीं होगा। यह घर का कंट्रोल सेंटर बनेगा। ऐपल इसे दो डिजाइन में ला सकता है। एक मॉडल टेबल या किचन काउंटर पर रखने के लिए होगा, जिसमें नीचे स्पीकर वाला बेस होगा। दूसरा मॉडल दीवार पर लगाने के लिए होगा।
Apple is coming for your living room. A “Welcome home” launch is set for October 13, with press invited to a hands on Apple Experience in New York. The teaser: the old rainbow Apple logo, embroidered like fabric. Reportedly coming: a home hub with a 6 to 7-inch screen, a new Apple TV 4K and a faster HomePod mini. Bloomberg also expects LG to make doorbells, locks, thermostats and cameras. Would you put an Apple hub in your home? Media: Apple
— Kisalay (@Kisalay_) October 10, 2026
बता दें, यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकेगा। टेबल वाले मॉडल में स्पेस ग्रे, सिल्वर, स्टारलाइट और पिंक जैसे कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।अब तक स्मार्ट होम के लिए लोगों को अलग-अलग डिवाइस और ऐप्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐपल का यह नया प्रोडक्ट इन सभी कामों को एक जगह लाने की कोशिश करेगा।
क्या होगा इसका सबसे बड़ा फीचर
इस डिवाइस का सबसे अहम फीचर Siri होगी। कंपनी इसे टच के साथ-साथ वॉयस से कंट्रोल होने वाले हब के तौर पर पेश करेगी। यूजर Siri से लाइट बंद करने, AC का तापमान बदलने, म्यूजिक चलाने या कैमरा फीड देखने के लिए कह सकेगा। स्क्रीन पर कैलेंडर, मौसम, फोटो और वीडियो कॉल जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। इससे घर में यह एक फैमिली शेयर स्क्रीन बन जाएगी, जिसके लिए बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसकी सफलता Siri की परफॉर्मेंस पर ही निर्भर करेगी।
रिपोर्ट्स कह रही हैं कि इसमें ऐपल के कुछ बिल्ट-इन ऐप्स तो चलेंगे, लेकिन अलग से App Store नहीं मिलेगा। यानी यूजर iPhone की तरह मनचाहे ऐप डाउनलोड नहीं कर पाएगा।
HomePod mini और Apple TV मिल सकती है झलक
इवेंट में नए HomePod mini और Apple TV 4K की भी झलक मिल सकती है। नए HomePod mini में बेहतर प्रोसेसर और Siri AI फीचर्स की उम्मीद है। वहीं नए Apple TV 4K में A19 चिप मिलने की चर्चा है, जिससे टीवी पर कंटेंट और स्मार्ट होम कंट्रोल का एक्सपीरियंस बेहतर होगा। इसके अलावा ऐपल LG के साथ मिलकर स्मार्ट डोरबेल, स्मार्ट लॉक, थर्मोस्टेट और सिक्योरिटी कैमरे जैसी होम एक्सेसरीज भी ला सकता है।












