मुजफ्फरनगर में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का औचक निरीक्षण, इमरजेंसी में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

0
6

मुजफ्फरनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी और पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शिखर गौतम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि चिकित्सक अपनी सीट से उठकर मरीजों के पास जाएं और उनकी स्थिति देखकर तत्काल उपचार सुनिश्चित करें। मरीजों को केवल अन्य स्टाफ के भरोसे न छोड़ा जाए। उन्होंने इमरजेंसी के बाहर हर समय स्ट्रेचर उपलब्ध रखने और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

मरीजों और परिजनों से बातचीत

इस दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी में भर्ती एक छोटी बच्ची और उसके परिजनों से बातचीत कर उपचार की जानकारी ली। साथ ही अन्य मरीजों से भी चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर भर्ती बच्चों का हालचाल जाना और कर्मचारियों को बच्चों के पोषण, देखभाल व उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है और चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Reported by- Rohit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here