गांव तलवंडी राणा गांव को मिलेगी हिसार-धांसू रोड से सीधी कनेक्टिविटी, 26.92 करोड़ रुपये से बनेगी नई सडक़

0
13

हिसार: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा के लोगों को हिसार-धांसू रोड से जोडऩे के लिए नई सडक़ का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 करोड़ 91 लाख 71 हजार रुपये की राशि से हिसार-धांसू रोड पर बोटलिंग प्लांट के नजदीक से गांव तलवंडी राणा तक करीब 2.300 किलोमीटर लंबी नई सडक़ के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है।

एयरपोर्ट विस्तार के कारण वैकल्पिक मार्ग की जरूरत

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सडक़ कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। गांव तलवंडी राणा के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सडक़ निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हिसार एयरपोर्ट के विस्तार के कारण पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के रास्ते गांव की सीधी कनेक्टिविटी प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया।

बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मार्ग हिसार-धांसू रोड और पुराने एनएच-65 के नेटवर्क के बीच वैकल्पिक संपर्क उपलब्ध करवाएगा। इससे गांव के लोगों को हिसार शहर की ओर आने-जाने के लिए बेहतर सडक़ सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। तलवंडी राणा के लिए प्रस्तावित सडक़ गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here