एसडीएम ने पीएचसी महमड़ा, खरीद केंद्र बाहमणवाला और कम्युनिटी सेंटर का किया निरीक्षण

0
10

रतिया: एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने पीएचसी महमड़ा, गांव बाहमणवाला स्थित खरीद केंद्र तथा कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पीएचसी महमड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

एसडीएम ने पीएचसी महमड़ा में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बाहमणवाला खरीद केंद्र में फसल खरीद की समीक्षा

इसके उपरांत एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने गांव बाहमणवाला स्थित खरीद केंद्र का निरीक्षण कर फसल खरीद प्रक्रिया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फसल खरीद, उठान, गेट पास तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित की जाए तथा फसल उठान में तेजी लाते हुए किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

कम्युनिटी सेंटर में साफ-सफाई के निर्देश

एसडीएम ने कम्युनिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका सचिव व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कम्युनिटी सेंटर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा परिसर को स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि वहां आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here