Bigg Boss 20: कंबल में 'बहन' संग रोमांस, TV पर गर्लफ्रेंड ने लगाई क्लास तो फूट-फूटकर रोया यूट्यूबर

0
6

मुंबई: बिग बॉस 20 में गेमर स्काउट ओपी और पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल का रिश्ता इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। शो में दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन उनकी हरकतों ने हेडलाइंस बना दी हैं। कैमरे पर उनकी कोजी केमिस्ट्री को लेकर पहले रोहित शेट्टी ने फटकार लगाई और अब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने नेशनल टीवी पर सवाल उठाए हैं।

स्काउट और लव के रिश्ते पर उठे सवाल 

स्काउट शुरू से लव गिल को बहन कहते आए हैं, लेकिन शो में दोनों कई बार फिजिकली काफी क्लोज नजर आए। कभी स्काउट लव को कंधे पर मसाज देते दिखे तो कभी कंबल में उनके पैर दबाते हुए। वहीं लव गिल भी स्काउट की गोद में बैठ जाती हैं या उनके कंधे पर लटक जाती हैं। भाई-बहन बोलकर इस तरह की नजदीकियों पर सोशल मीडिया पर दोनों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

गर्लफ्रेंड के सामने रो पड़े स्काउट

काशवी लंबे समय से स्काउट के साथ रिलेशनशिप में हैं। वीकेंड पर शो में पहुंची काशवी ने स्काउट और लव की नजदीकियों पर सीधा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस वजह से स्काउट की इमेज खराब हो रही है। काशवी बोलीं, लव ने आपको इमोशनली मैनिपुलेट किया है, उसने आपको अपने जाल में फंसाया और आप फंस गए। गर्लफ्रेंड की डांट सुनकर स्काउट की आंखों में आंसू आ गए। वह रोते हुए बोले कि वह सबसे ज्यादा प्यार काशवी से ही करते हैं और आगे से लव से दूरी बना लेंगे।

इससे पहले रोहित शेट्टी ने भी वीकेंड के वार पर लव और स्काउट को कंबल में मसाज और कोजी होने पर गुस्से में लताड़ा था। रोहित ने चिल्लाते हुए कहा था कि ये सब देखना अच्छा नहीं लग रहा है और इसे बंद किया जाए।

लव गिल फूट-फूटकर रोईं

काशवी ने लव गिल से भी तीखा सवाल किया कि क्या वह अपने असली भाइयों के साथ भी ऐसे ही फिजिकली क्लोज रहती हैं। काशवी के जाने के बाद लव गिल फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने स्काउट पर गुस्सा निकालते हुए कहा, तूने नेशनल टीवी पर मेरा पूरा कैरेक्टर बर्बाद कर दिया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या काशवी की फटकार के बाद स्काउट ओपी सच में लव गिल से दूरी बना पाएंगे या फिर यह भाई-बहन वाला ड्रामा आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here