सारंगपुर में बिश्नोई समाज की संस्कार परीक्षा आयोजित, परंपराओं और नैतिक मूल्यों पर दिया जोर

0
9

हिसार: 18 अक्टूबर को बनवारी लाल बिश्नोई एडवोकेट, पूर्व निदेशक अभियोजन विभाग हरियाणा के विजन के अंतर्गत गांव सारंगपुर में बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा आयोजित हुई जिसमें लगभग 55  परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिनमें 15 परीक्षार्थियों के शत प्रतिशत अंक आए। इस परीक्षा में गुरु जम्भेश्वर भगवान के उपदेशों, उनतीस नियमों और सबदवाणी पर आधारित पचास प्रश्न थे।

नशे से दूर रहने और बिश्नोई संस्कार अपनाने की अपील

सभी उपस्थित महानुभावों को सभी प्रकार के नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बनवारी लाल बिश्नोई द्वारा लिखित/संपादित एक लघु पुस्तक प्रश्नोत्तरी का विमोचन भी हुआ जिसमें उनतीस नियमों ,सबदवाणी और जाम्भाणी साहित्य से संबंधित प्रश्नों को उत्तर सहित दिया गया है जो बिश्नोई समाज की भावी पीढ़ी को उनतीस नियमों, सबदवाणी और जाम्भाणी साहित्य में रूचि पैदा करने और नशों से दूर रहने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री  नथाराम सुथार,आत्माराम सुथार, राजेंद्र मांजू, रामप्रकाश मेहला, पृथ्वीसिंह काकड़, रामसिंह खदाव, जगदीश खदाव, होशियार सिंह काकड़ विशेष कुमार एडवोकेट, लालचंद खिचड़, संदीप चाहर, दलीप चाहर अमित ईशरवाल, इत्यादि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here