मारपीट के मामले में थाना शहर फतेहाबाद पुलिस की कार्रवाई, एक अन्य आरोपी काबू

0
9

हरियाणा: आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार उर्फ करेला उर्फ कंडेला पुत्र बलवंत सिंह निवासी गली नंबर 5, आजाद नगर, फतेहाबाद के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। काबू किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

घटना का विवरण     

थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक संजय ने बताया कि यह मामला 1 जुलाई 2026 का है। पुलिस को दी शिकायत में अग्रवाल कॉलोनी निवासी प्रिंस कुमार ने बताया था कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रतिया चुंगी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रतिया रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास पीछे से आई एक गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। शिकायत के अनुसार, गाड़ी से उतरे कुछ युवकों ने डंडों एवं लात-घूंसों से उन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक घायल हो गए, जबकि एक युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। वारदात के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई थी।

मामला दर्ज और जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग संख्या 280, दिनांक 01.07.2026, धारा 115(2), 191(2), 190, 126(2) व 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका एवं घटना से जुड़े तथ्यों की जांच नियमानुसार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here