मोहाली में स्वाद का नया ठिकाना, बीकानेरवाला के नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन

0
10

मोहाली: ट्रिसिटी के स्वाद प्रेमियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। मशहूर फूड और स्वीट्स चेन बीकानेरवाला ने आज मोहाली के सेक्टर 68 स्थित ‘मेडलियन’ में अपने बेहद शानदार और नए आउटलेट का भव्य उद्घाटन किया। आज दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुए इस उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग और फूडीज शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के एम डी शाम सुंदर अग्रवाल ने फीता काटकर इस आउटलेट का उद्घाघाटन किया और सीओओ अनुराग शर्मा ने मोहाली में ब्रांड के विस्तार को लेकर उत्साह जताया। कंपनी के एमडी श्याम सुंदर अग्रवाल ने कंपनी की यात्रा भारतीय मिठाइयों और नमकीन को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि ब्रांड का कारोबार अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका समेत 35 से अधिक देशों तक फैला है।
पारंपरिक मिठाइयों से लेकर ग्लोबल फास्ट फूड का अनोखा संगम

बीकानेरवाला का यह नया आउटलेट मोहाली और इसके आसपास के निवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन स्वाद का अनुभव कराएगा। यहाँ शुद्ध देसी घी से बनी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों, चटपटी चाट और बीकानेरी नमकीनों की विशाल रेंज पेश की गई है। इसके साथ ही, उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों का एक खास मेनू भी तैयार किया गया है, जो हर उम्र के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

बेहतरीन साफ -सफाई और सुरक्षा की दृष्टिकोण से बेहतर

सेक्टर 68 के प्राइम लोकेशन पर स्थित इस आउटलेट के इंटीरियर को बेहद आधुनिक और पारिवारिक माहौल के अनुकूल डिजाइन किया गया है। यहां पर बेहतरीन सुरक्षा का भी प्रबंध है। कंपनी के प्रबंधन के अनुसार, इस नए आउटलेट में स्वाद के साथ-साथ शुद्धता, साफ-सफाई और बेहतरीन कस्टमर सर्विस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। त्योहारों के इस सीजन में बीकानेरवाला का यह आउटलेट मोहाली वासियों के लिए सेलिब्रेशन और गेट-टुगेदर का सबसे पसंदीदा स्पॉट बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
हालांकि, कंपनी के प्रबंधन ने सोशल मीडिया और आधिकारिक घोषणाओं के ज़रिए इस उद्घाटन पर खुशी जताते हुए मोहाली वासियों के लिए एक संदेश दिया है। ‘मोहाली के सेक्टर 68 में हमारा यह नया आउटलेट ट्रिसिटी के लोगों को हमारे पारंपरिक और प्रामाणिक स्वादों के और करीब लाएगा। हम त्योहारों के इस पावन सीजन में अधिक मिठास, खुशियों और स्वादिष्ट पलों के साथ अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here