हिसार पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुम हुई मासूम बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया

0
6

हिसार: पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा एवं बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

2-3 वर्ष की बच्ची मिली, तलाश शुरू  

इसी अभियान के तहत पीएलए चौकी हिसार की पुलिस टीम को करीब 2-3 वर्ष की एक बच्ची मिली, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। बच्ची को सुरक्षित रूप से पीएलए चौकी लाया गया। बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए पीएलए चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पीएलए मार्केट, टाउन पार्क तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाश एवं पूछताछ की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं तत्परता से बच्ची के परिजनों की पहचान कर उसे उसकी माता के हवाले सुरक्षित एवं दुरुस्त हालत में कर दिया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर उसके परिवारजनों ने हिसार पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया।

एसपी हिसार का बयान  

पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं बिछड़े बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन भी ऐसे किसी बच्चे के मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

हिसार पुलिस का संदेश:

“हर बच्चा सुरक्षित रहे, हर परिवार अपने बच्चे के साथ रहे यही ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य है।”

Reported by: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here