हिसार के सेक्टर-13 मार्केट में पुलिस का सख्त पहरा, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी नजर

0
10

हिसार: सेक्टर-13 मार्केट में गाड़ियों के अंदर बैठकर शराब पीने, हुड़दंगबाजी करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने संबंधी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक हिसार ने गंभीरता से लिया है। आमजन एवं मार्केट में आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसपी हिसार के निर्देशानुसार स्वेट कमांडो टीम को विशेष निगरानी एवं चेकिंग के लिए तैनात किया गया है।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हो रही जांच

स्वेट कमांडो टीम द्वारा सेक्टर-13 मार्केट में लगातार गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही बैंक एवं एटीएम परिसरों की भी सुरक्षा के दृष्टिगत जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को एसपी की चेतावनी

एसपी हिसार की स्पष्ट चेतावनी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंगबाजी करने, आमजन को परेशान करने तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की

हिसार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मार्केट में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक व्यवहार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

बाजार में हुड़दंगबाजी करने वालों के लिए सख्त संदेश

हिसार पुलिस का संदेश है कि बाजार में आएं, खरीदारी करें और शांति बनाए रखें। हुड़दंगबाजी और कानून तोड़ने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है।

 

Reported By: Praveen Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here