साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को हिसार पुलिस ने वापस दिलाए पूरे 1 लाख रुपये

0
7

हिसार: साइबर अपराधियों द्वारा लोगों की मेहनत की कमाई ठगने के मामलों में हिसार पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना हिसार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक मामले में शिकायतकर्ता को ठगी गई पूरी 1 लाख रुपये की राशि वापस करवाने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए साइबर थाना की टीम निरंतर प्रयासरत है।

ऑनलाइन ठगी के मामले में वापस करवाई पूरी राशि

मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता कपिल कुमार निवासी हिसार के साथ ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाना हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में साइबर थाना की टीम उप निरीक्षक प्रवीन कुमार ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आवश्यक जांच एवं प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता की ठगी गई पूरी 1,00,000 रुपये की राशि वापस करवाने में सफलता मिली।

एसपी हिसार की आमजन से अपील

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आमजन किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, बैंकिंग पासवर्ड और गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। जितनी जल्दी शिकायत की जाएगी, ठगी की रकम को रोकने और वापस दिलाने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।
हिसार पुलिस का संदेश: साइबर ठगी होने पर चुप न रहें, तुरंत शिकायत करें। आपकी सतर्कता और समय पर दी गई सूचना आपकी मेहनत की कमाई बचा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here