हिसार: जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का त्वरित पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों बुधराम ,विपिन कुमार, दीपक पुत्र सन्दीप, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और बैग सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज
शिकायतकर्ता संजय कुमार निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (HBC), सेक्टर 15, हिसार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 04/05 अक्टूबर 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने उनके कार्यालय/मकान का ताला तोड़कर अंदर से एक ‘DELL’ कंपनी का लैपटॉप चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच टीम की त्वरित कार्रवाई से आरोपी गिरफ्तार व सामान बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए ASI रवेन्द्र कुमार की अगुवाई में जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई की। नाकाबंदी व चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीनों आरोपियों (बुधराम, विपिन कुमार और दीपक) को काबू कर पूछताछ की गई। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा काले रंग का DELL लैपटॉप तथा स्लेटी रंग का बैग बरामद कर लिया है।
एसपी हिसार का संदेश:
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की संपत्ति की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
Reported by: Praveen Kumar












