दक्षिण भारत से दिल्ली तक दौड़ेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों का सफर होगा आसान

0
8

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी दूरी की यात्रा की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दीपावली के अवसर पर दक्षिण भारत के तिरुवनंतपुरम उत्तर और दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इस पहल से केरल, तमिलनाडु और दिल्ली सहित रास्ते में पड़ने वाले कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

छह फेरे, हजारों यात्रियों को राहत

रेलवे की योजना के अनुसार, गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम उत्तर–हजरत निजामुद्दीन विशेष रेलगाड़ी 2, 9 और 16 नवंबर को तिरुवनंतपुरम उत्तर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह यात्रा के तीसरे दिन रात 11 बजकर 50 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम उत्तर विशेष रेलगाड़ी 5, 12 और 19 नवंबर को सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। यह तीसरे दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर तिरुवनंतपुरम उत्तर पहुंचेगी।

कई प्रमुख शहरों को मिलेगा फायदा

इस विशेष रेल सेवा का ठहराव कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पालक्काड, कोयंबटूर क्षेत्र के पोडानूर, इरोड, सलेम, कटपाडी, विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, इटारसी, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित है। रेलवे के अनुसार, इन विशेष सेवाओं की अग्रिम बुकिंग 23 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले आधिकारिक रेलवे माध्यमों से समय-सारणी ठहराव और सीटों की उपलब्धता की पुष्टि कर लें।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here