हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद

0
7

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के आउटर जिला स्पेशल स्टाफ ने हिमांशु भाऊ गैंग के एक कथित सक्रिय सदस्य को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना निवासी यशपाल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में सुल्तानपुरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। डीसीपी  विक्रम सिंह ने बताया कि आउटर जिला स्पेशल स्टाफ की टीम सुल्तानपुरी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ा एक युवक अवैध हथियार लेकर ए-ब्लॉक स्थित फूल पार्क में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा।

घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस को वहां एक युवक बैग लेकर दिखाई दिया। टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके बैग से दो देसी पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यशपाल ने हिमांशु भाऊ गैंग से कथित संबंध होने की बात बताई। बरामद हथियारों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। मामले में एफआईआर संख्या 613/2026,  25 अक्टूबर, के तहत कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई इंस्पेक्टर रोहित के नेतृत्व में की गई टीम ने की। टीम में एसआई अंकित सिंह, एएसआई कृष्ण राठी, हेड कांस्टेबल रोहित, मंजीत और बिरबल शामिल थे। पूरी कार्रवाई एसीपी ऑपरेशंस वीरेंद्र दलाल की निगरानी में हुई।

Reported By: Pankaj Rai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here