NEET UG 2026: फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तक बढ़ी

0
7
neet ug 2026
neet ug 2026

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापसी (Fee Refund) के लिए बैंक खाते का विवरण अपडेट करने का एक और अवसर दिया है. एजेंसी ने बैंक डिटेल जमा करने या संशोधित करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026, रात 11:50 बजे कर दी है. यह फैसला उन सभी पात्र उम्मीदवारों को समय पर शुल्क वापसी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, जिनकी मूल परीक्षा रद्द होने के बाद फीस लौटाई जा रही है.

कब हुई थी नीट परीक्षा 

दरअसल, NEET UG 2026 की मूल परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया. इसके बाद NTA ने पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू की. एजेंसी की ताजा सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब तक 11.46 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी जमा कर चुके हैं और उनके रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने बैंक खाते का विवरण नहीं भरा है या पहले से दर्ज जानकारी का सत्यापन नहीं किया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है. NTA ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंक डिटेल अपडेट नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के शुल्क रिफंड में देरी हो सकती है.

ऐसे करें बैंक खाता विवरण अपडेट

उम्मीदवार सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। इसके बाद फीस रिफंड वेरिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और बैंक खाते से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें या अपडेट करें. जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए Confirmation Page डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें.

जल्द सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट

इस बीच, NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार भी जल्द खत्म हो सकता है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुनर्परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी किए जाने की संभावना है. हालांकि, NTA ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here