पहली बार सिगरेट पीते ही शरीर देता है ये संकेत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

0
11
Find out what effect the first cigarette has on the body
Find out what effect the first cigarette has on the body

नई दिल्ली: कई लोगों को लगता है कि सिगरेट पीने से होने वाला नुकसान तभी सामने आता है, जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक धूम्रपान करता रहे. लेकिन इसी धारणा कारण की वजह से कुछ लोग कभी-कभार सिगरेट पीने या कुछ सालों से ही स्मोकिंग करने वाले आदत को ज्यादा गंभीर नहीं मानते. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि धूम्रपान का असर शरीर पर शुरुआत से ही पड़ना शुरू हो सकता है.

बता दें, डॉक्टर्स के मुताबिक, सिगरेट के धुएं के संपर्क में आने के बाद शरीर तुरंत प्रतिक्रिया देना शुरू कर सकता है. इसका प्रभाव केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाएं भी प्रभावित हो सकती हैं. वहीं सबसे पहले अगर आप सिगरेट पिते है तो इसका क्या प्रभाव पड़ता है आपके शरीर पर चलिए जानते है. 

पहली सिगरेट के बाद क्या होता है?

डॉक्टर के अनुसार, धुएं में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर में पहुंचते ही कुछ बदलाव शुरू कर सकते हैं. शुरुआती प्रभावों में हृदय की गति और ब्लड प्रेशर बढ़ना शामिल हो सकता है. वहीं, फेफड़ों में जलन और सूजन जैसी प्रक्रियाएं भी शुरू हो सकती हैं. हालांकि शुरुआती नुकसान अक्सर इतना हल्का होता है कि व्यक्ति को इसका एहसास नहीं होता. यही वजह है कि कई लोग बिना किसी परेशानी के खुद को पूरी तरह स्वस्थ मानते रहते हैं और धूम्रपान जारी रखते हैं. लेकिन समय के साथ लगातार सिगरेट पीने से शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव बढ़ सकता है. 

लक्षण न दिखें तो भी खातक 

धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को अगर खांसी, सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द जैसी समस्या नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि सिगरेट शरीर को नुकसान नहीं पहुंचा रही. विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर के अंदर होने वाले कई बदलाव शुरुआत में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के रह सकते हैं. लगातार धूम्रपान करने से यह नुकसान धीरे-धीरे बढ़ सकता है और आगे चलकर फेफड़ों, हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है.  इसलिए अभी तो कुछ नहीं हुआ जैसी सोच धूम्रपान को सुरक्षित मानने का आधार नहीं हो सकती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here