अनंत सिंह के घर गूंजेंगी शहनाइयां, बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू, फूलों और लाइटों से सजा पैतृक गांव

0
4

बिहार: बिहार के विधायक अनंत सिंह के घर में शादी की रौनक है। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। आज हल्दी की रस्म के साथ मरवा छाड़ा जाएगा। 25 नवंबर को इसी मंडप में शिवांगी की शादी होगी। पटना के बाढ़ स्थित नदावां गांव में ये शादी हो रही है। नदावां अनंत सिंह का पैतृक गांव है। घर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। घर को करीब 20 दिन पहले से ही सजाया जा रहा है।

विवाह से पहले हल्दी की रस्म को बहुत शुभ माना जाता है। इसे शुभता, शुद्धता और मंगलकामना से जोड़कर देखा जाता है। आमतौर पर कलश स्थापना और पूजन के बाद दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। नदावां में भी इसी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम हो रहा है। शादी की तैयारियों के बीच आज मरवा छाड़ने की रस्म भी होगी। परिवार में बेटे अभिनव के जनेऊ संस्कार को लेकर ये परंपरा निभाई जाएगी। मरवा यानी विवाह का मंडप तैयार होने के बाद इसी जगह पर शादी होगी। 25 नवंबर को शिवांगी और ऋषिकेश विवाह के बंधन में बंधेंगे।

शिवांगी की शादी किससे हो रही है?

शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से हो रही है। ऋषिकेश को अंकित के नाम से भी जाना जाता है। वो बिहटा के कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह के बेटे हैं।ऋषिकेश पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता रणविजय सिंह कमांडेंट हैं। शादी को लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां चल रही हैं।

हल्दी की रस्म में जुटेंगी परिवार की महिलाएं

शिवांगी की हल्दी की रस्म पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निभाई जाएगी। इस दौरान परिवार की महिलाएं पारंपरिक गीत गाएंगी। वो दुल्हन को हल्दी-उबटन लगाएंगी। रस्म में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी शामिल होंगी। बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह, रिश्तेदार और गांव की महिलाएं भी शामिल होंगी। हल्दी और कलश की रस्म को लेकर गांव में भी उत्साह का माहौल है। इससे पहले 20 नवंबर को दानापुर में तिलकोत्सव समारोह हुआ था। वो समारोह दी ऑर्गेनो रिसॉर्ट में आयोजित किया गया था। अब 25 नवंबर को मुख्य विवाह समारोह होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here