नई दिल्ली: अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart GOAT Sale 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है. इस सेल में रियलमी अपनी पॉपुलर P4 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI जैसी सुविधाएं दे रही है. यह सेल 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 9 जुलाई 2026 तक चलेगी. ऐसे में ग्राहकों के पास सीमित समय के लिए कम कीमत में नया स्मार्टफोन खरीदने का मौका है.
Realme P4 Power 5G पर कितना डिस्काउंट
सेल के दौरान realme P4 Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट पर कुल 2,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है. प्राइस कट और बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 27,999 रुपये हो जाती है. वहीं इसके अन्य स्टोरेज विकल्प भी रियायती कीमत पर उपलब्ध हैं. इस स्मार्टफोन में 10,001mAh की Titan बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर और HyperVision+ AI चिप दी गई है.
Realme P4 Pro 5G ऑफर
realme P4 Pro 5G पर सबसे बड़ा ऑफर देखने को मिल रहा है. 8GB + 128GB वेरिएंट पर 3,000 रुपये तक की कुल छूट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 25,999 रुपये हो जाती है. फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz HyperGlow AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कौन-कौन से फीचर उपलब्ध
वहीं, realme P4x 5G के बेस वेरिएंट को ऑफर के बाद 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. यह फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ आता है. दूसरी ओर realme P4R 5G का शुरुआती वेरिएंट 17,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है. इसमें 8000mAh Titan बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz डिस्प्ले और Google Gemini इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
No Cost EMI का मिल रहा शानदार ऑप्शन
रियलमी ने सेल के दौरान चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया है. इसके अलावा कई मॉडलों पर 3, 6 और 9 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प दिया जा रहा है. ऐसे में जो ग्राहक अपने पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए Flipkart GOAT Sale 2026 किफायती कीमत पर नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का अच्छा अवसर हो सकता है.











