Apple ला रहा है सस्ते डिवाइस की नई रेंज! iPhone 18e से MacBook Neo 2 तक हों सकती है लॉन्च

0
4

नई दिल्ली: Apple अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन अब कंपनी उन ग्राहकों पर भी खास ध्यान दे रही है जो कम कीमत में Apple का अनुभव लेना चाहते हैं। इसी कड़ी में कंपनी साल 2027 की शुरुआत में कई नए डिवाइस पेश कर सकती है। Bloomberg के Mark Gurman की  फरवरी से मार्च 2027 के बीच iPhone, MacBook और iPad की नई रेंज बाजार में दस्तक दे सकती है। इस संभावित लॉन्च में iPhone 18e और MacBook Neo 2 जैसे डिवाइस खास आकर्षण हो सकते हैं।

Apple अगले साल की शुरुआत में अपने कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकता है। इस लिस्ट में iPhone 18e, स्टैंडर्ड iPhone 18, एंट्री-लेवल iPad, MacBook Neo 2 और नया MacBook Air शामिल हैं। इस बार कंपनी का फोकस ऐसे डिवाइस पर हो सकता है, जो अपेक्षाकृत कम कीमत में अच्छे फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस उपलब्ध कराएं। हालांकि, अभी तक Apple ने इन प्रोडक्ट्स की लॉन्च डेट, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

iPhone 18e में मिल सकती है A20 चिप

Apple के संभावित नए डिवाइस में सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18e की हो रही है। इसे कंपनी की बजट iPhone सीरीज का अगला मॉडल माना जा रहा है। iPhone 18e और स्टैंडर्ड iPhone 18 दोनों में नई A20 चिप दी जा सकती है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन में 9GB RAM मिलने की संभावना जताई गई है। नई चिप के आने से फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। साथ ही बेहतर बैटरी लाइफ और AI से जुड़े फीचर्स का भी फायदा मिल सकता है। अगर ये जानकारियां सही साबित होती हैं, तो कम बजट में iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

MacBook Neo 2 में A19 Pro चिप की उम्मीद

Apple का दूसरा संभावित अफॉर्डेबल डिवाइस MacBook Neo 2 हो सकता है। मौजूदा MacBook Neo को कंपनी के सबसे किफायती लैपटॉप के तौर पर पेश किया गया है। अगले मॉडल में A19 Pro चिप और 12GB RAM मिल सकती है। इससे लैपटॉप की परफॉर्मेंस पहले के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है। यह डिवाइस खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें पढ़ाई, इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑफिस के काम और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए MacBook चाहिए। कम कीमत में Apple का लैपटॉप खरीदने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स और सामान्य यूजर्स की नजर इस पर रह सकती है।

नए iPad में मिल सकता है Apple Intelligence सपोर्ट

Apple अगले साल नया एंट्री-लेवल iPad भी लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट में A19 चिप दी जा सकती है। इसकी सबसे खास बात Apple Intelligence का सपोर्ट हो सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी का N1 वायरलेस चिप मिलने की संभावना है, जिससे Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इसके सेल्युलर मॉडल में C1X मॉडेम दिए जाने की उम्मीद है। इससे कनेक्टिविटी के मामले में भी नए iPad में सुधार देखने को मिल सकता है।

Apple की संभावित लॉन्चिंग लिस्ट में MacBook Air का नया मॉडल भी शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें M6 चिप दे सकती है। हालांकि, MacBook Air को MacBook Neo 2 की तरह बजट डिवाइस नहीं माना जा रहा है, लेकिन नए प्रोसेसर के साथ इसमें बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Apple के आगामी डिवाइस को लेकर सामने आई जानकारियां फिलहाल रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं। कंपनी ने अभी तक इनके फीचर्स, कीमत और लॉन्चिंग की तारीख की पुष्टि नहीं की है। अगर ये संभावित डिवाइस तय समय पर लॉन्च होते हैं, तो 2027 की शुरुआत में Apple के ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट खरीदने के लिए कई नए विकल्प मिल सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here