शाहरुख खान के 'किंग' पोस्टर ने मचाई हलचल, दांतों में गुलाब और नमक-मिर्च बालों के पीछे छिपा राज

0
6

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। पोस्टर में शाहरुख का अंदाज देखते ही बन रहा है। वह होंठों के बीच गुलाब दबाए बेहद इंटेंस पोज में नजर आ रहे हैं। यह लुक उनके एक्शन अवतार में रोमांस का तड़का लगा रहा है। पठान, जवान और डंकी के बाद यह शाहरुख की अगली बड़ी फिल्म है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पोस्टर के कैप्शन ने जीता दिल

शाहरुख ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं… आशिक हूँ… #KING”। यह लाइन उनके फेमस गाने के बोल का नया ट्विस्ट है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर से साफ है कि फिल्म में उनका किरदार सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन से भी भरपूर होगा।

पहले भी शेयर कर चुके हैं डायलॉग

यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने ‘किंग’ की झलक दिखाई हो। इससे पहले सितंबर में उन्होंने ‘आस्क SRK’ सेशन के दौरान फिल्म का एक डायलॉग शेयर किया था। फैंस की लगातार डिमांड पर उन्होंने अपनी आवाज में एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में शाहरुख ने कहा था, “फिल्म से कुछ बताना अभी जल्दबाजी होगी। लेकिन फिर भी, क्योंकि हर कोई पूछ रहा है… चौबीस दिसंबर, किंग। पिक्चर अभी बाकी है, किंग अकेला काफी है।” साथ ही उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा था।

शूटिंग के दौरान लगी थी चोट

शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि शूट के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसकी वजह से कई बार शूटिंग रोकनी पड़ी। एक्टर ने कहा था, “शूटिंग के दौरान कुछ चोटें आई थीं, इसलिए कई बार स्टार्ट करना पड़ा, लेकिन अब सब ठीक हो गया है और फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है।”

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘किंग’ को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here