‘लड़कियों के शौकीन हैं’ आम्रपाली की बात पर भड़के पवन सिंह, निरहुआ संग भी हुई लड़ाई

0
10
Bhojpuri Bawal, Amrapali Dubey, Nirahua, Pawan Singh,
Pinterest

मुंबई: भोजपुरी सितारों से सजा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों अपने कंटेंट को लेकर चर्चा में है. शो में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, निरहुआ, काजल राघवानी और पवन सिंह जैसे चर्चित कलाकार अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से और राज साझा करते नजर आ रहे हैं. वहीं अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिनमें पवन सिंह का गुस्सा और आम्रपाली दुबे-निरहुआ के बीच कथित तनाव ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 

आम्रपाली की बात सुन भड़के पवन सिंह

शो के एक प्रोमो में पवन सिंह को उनकी साथी कलाकारों की बातचीत का एक वीडियो दिखाया जाता है. इस दौरान क्लिप में नीलम सिंह कहती सुनाई देती हैं कि पवन सिंह को नई-नई हीरोइनों के साथ काम करना पसंद है. इसके बाद आम्रपाली दुबे भी मजाकिया अंदाज में पवन सिंह को लेकर टिप्पणी करती नजर आती हैं.

अपनी जिंदगी को लेकर इस तरह की बातें सुनकर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं. वह साफ कहते हैं कि उन्हें इस तरह की बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं. प्रोमो में पवन सिंह का रिएक्शन देखने के बाद अब दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में इस मुद्दे पर आगे क्या होता है. 

निरहुआ की बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली

वहीं एक दूसरे प्रोमो में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच रिश्ते को लेकर चर्चा होती दिखाई देती है. निरहुआ, भारती सिंह के साथ बातचीत में आम्रपाली के नखरों का जिक्र करते नजर आते हैं. उनकी बातें आम्रपाली तक पहुंचती हैं, जिसके बाद वह भावुक होकर रो पड़ती हैं. प्रोमो के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि शो में दोनों की दोस्ती में खटास देखने को मिल सकती है. हालांकि, आम्रपाली से उनके और निरहुआ के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल किए गए हैं, लेकिन वह हमेशा उन्हें अपना दोस्त बताती रही हैं. 

शो में अब तक हुए कई खुलासे

‘भोजपुरी बवाल’ में अब तक कई भोजपुरी कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से साझा कर चुके हैं. बता दें, शो में काजल राघवानी ने दावा किया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें जबरदस्ती किस करना चाहते थे. उनके मना करने के बाद कथित तौर पर पवन सिंह सेट से चले गए थे. वहीं, आम्रपाली दुबे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह शादी किए बिना मां बनना चाहती हैं. उनके इस फैसले से परिवार के कुछ लोग सहमत नहीं हैं, लेकिन आम्रपाली ने कहा कि वह इस बात से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं. 

उधर, पवन सिंह भी शो में अपनी अधूरी मोहब्बत का जिक्र कर चुके हैं उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा प्यार रहा, जो पूरा नहीं हो सका. इन खुलासों और सितारों के बीच होने वाली बातचीत की वजह से ‘भोजपुरी बवाल’ दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here