मुंबई: फिल्म में जेनेलिया संग उनका रोमांटिक अंदाज दिखेगा। हालांकि फुलऑन सीरियल किसर वाली उनकी इमेज देखने को नहीं मिलेगी। इस बीच एक्टर का पुराना स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिसमें इमरान ने कहा था कि वो ऑनस्क्रीन किस कर बोर हो गए हैं। बता दें, इमरान को एक समय पर इंडस्ट्री का सीरियल किसर कहा जाता था। एक्टर ने 2003 में एक्टिंग करियर शुरू किया था। उनकी फिल्मों में किसिंग और बोल्ड सीन्स होना आम बात थी। इस इमेज ने उन्हें भीड़ से अलग दिखाया और पहचान दिलाई। मगर एक वक्त ऐसा भी आया जब एक्टर खुद अपनी रोमांटिक इमेज से परेशान हो गए थे। उन्हें ऑनस्क्रीन किस से चिढ़ हो गई थी।
लेबल को अपनी से नहीं पा रहे थे हटा
इमरान ने बॉलीवुड बबल को दिए पुराने इंटरव्यू में रोमांटिक इमेज पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कैसे सीरियल किसर का टैग उन्हें हर जगह फॉलो करता है। इस लेबल को वो अपनी पहचान से हटा नहीं पा रहे हैं। एक्टर ने कहा था, करियर के शुरुआती 10 सालों में मैं ऐसी फिल्में कर रहा था। दुर्भाग्यवश इस इमेज के लिए मैं खुद ही जिम्मेदार था।
सीरियल किसर का टैग मैंने ही खुद को मजाक में दिया था। लेकिन मीडिया में इसकी इतनी चर्चा होने लगी कि मेरी एक्टिंग और फिल्मों से ज्यादा इस टैग पर ध्यान दिया गया। कोई भी फिल्म का रिव्यू हो या आर्टिकल, हर जगह किसिंग सीन और सीरियल किसर वाली इमेज पर बात की गई। इस वजह से मेरी बाकी उपलब्धियां और काम हैम्पर हुआ, मेरे दूसरे काम और रोल्स को सराहा नहीं गया।
किसिंग सीन से भर गया था मन
इमरान के मुताबिक, उस दौर में लोगों के लिए पर्दे पर किसी एक्टर को हीरोइन को किस करते देखना बड़ी बात थी। इसलिए ये हॉट टॉपिक बना। मगर धीरे-धीरे ये टैग उनकी पूरी पहचान पर हावी होने लगा था। जैसे-जैसे फिल्म में उन्हें किसिंग सीन दिए जाने लगे, इमरान इन्हें कर बोर होने लगे। इमरान को एक वक्त पर एहसास हुआ कि वो ये सीन्स कर तंग आ चुके हैं।
उन्हें बोरियत होने लगी थी। एक्टर ने कहा था, मैं एक समय पर परेशान हो गया था। मुझे लगता था मैं पहले भी ऐसा कर चुका हूं। ऐसा भी टाइम आया जब इन सीन्स को लेकर मेरा मन भर गया था। भले ही मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही थीं, लेकिन बतौर एक्टर मुझे ग्रो करने का मौका नहीं मिल रहा था। उन्हें बार-बार एक ही तरह के रोल ऑफर किए जा रहे थे।
ऐसे बदली इमरान हाशमी की इमेज
करियर के एक पड़ाव पर आकर इमरान ने अपनी फिल्मों और किरदारों को लेकर रिस्क लिए। उन्होंने शंघाई और टाइगर्स जैसी फिल्मों में काम किया था। आज 2026 में इमरान की सीरियल किसर वाली इमेज पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। लोग उन्हें अच्छे एक्टर के रूप में जानते हैं, जो हर रोल में रम सकता है।












