JPSC-JSSC में गड़बड़ी के बाद झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, 39 एग्जाम हुए रद्द, 6 स्थगित

0
13
Jharkhand recruitment exams
Jharkhand recruitment exams

रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रही अनियमितताओं की जांच के बीच राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी परीक्षाओं की समीक्षा के बाद सरकार ने 45 परीक्षाओं पर फैसला लिया है. 18 अगस्त को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, इनमें से 39 परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं, जबकि 6 परीक्षाओं को अगले आदेश तक रोक दिया गया है. इस फैसले में हाल की भर्ती परीक्षाओं के साथ कई पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं.

39 परीक्षाएं रद्द

सरकार के फैसले के बाद जिन 39 परीक्षाओं को रद्द किया गया है, उनमें अलग-अलग विभागों के कई पद शामिल हैं. इनकी सूची इस प्रकार है:

विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती- विज्ञापन 09/2025
सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक- विज्ञापन 10/2025 और 11/2025
ड्रग इंस्पेक्टर- विज्ञापन 12/2025
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर- विज्ञापन 02/2026
सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक में लेक्चरर- विज्ञापन 03/2026 और 04/2026
मेडिकल कॉलेजों में सुपर-स्पेशलिस्ट सहायक प्रोफेसर- विज्ञापन 07/2026
सिविल जज जूनियर डिवीजन- विज्ञापन 22/2023, 10/2015, 11/2015 और 12/2018
सहायक वन संरक्षक- विज्ञापन 03/2024
वन क्षेत्र अधिकारी- विज्ञापन 04/2024
सहायक लोक अभियोजक- विज्ञापन 05/2025, 06/2025 और 03/2018
झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025- विज्ञापन 01/2026
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2025 बैकलॉग- विज्ञापन 05/2026
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 बैकलॉग- विज्ञापन 06/2026
खाद्य सुरक्षा अधिकारी- विज्ञापन 18/2023 और 01/2016
बाल विकास परियोजना अधिकारी- विज्ञापन 21/2023
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023- विज्ञापन 01/2024
पांचवीं संयुक्त सिविल सेवा भर्ती- विज्ञापन 06/2013
मृदा संरक्षण अधिकारी- विज्ञापन 12/2015
सहायक निदेशक कृषि/उप-विभागीय कृषि अधिकारी- विज्ञापन 03/2015 और 04/2015
दंत चिकित्सक- विज्ञापन 02/2016 और 01/2022
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग- विज्ञापन 27/2017
वाणिज्यिक कर सीमित परीक्षा- विज्ञापन 10/2010
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2016- विज्ञापन 23/2016
भूविज्ञानी और रसायनज्ञ- विज्ञापन 01/2017 और 02/2017
सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती- विज्ञापन 05/2019
संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2021- विज्ञापन 01/2021
छठी सीमित उप कलेक्टर परीक्षा- विज्ञापन 11/2018
झारखंड पात्रता परीक्षा यानी जेईटी 2024- विज्ञापन 08/2025
सीजीएल परीक्षा- विज्ञापन 10/2023

6 परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

सरकार ने छह परीक्षाओं को फिलहाल रद्द नहीं किया है, बल्कि उन्हें अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. इनमें खाद्य विश्लेषक, उप निदेशक अभियोजन, परियोजना प्रबंधक एवं समकक्ष पद, कारखाना निरीक्षक, बॉयलर निरीक्षक और निदेशक पद की परीक्षाएं शामिल हैं.

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की तैयारी

सरकार ने केवल परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करने तक ही फैसला सीमित नहीं रखा है. जेपीएससी और जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और कदाचार से जुड़े मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है. इसके अलावा दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ बनाने और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए समिति गठित करने का फैसला लिया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी नौकरी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी. कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला हुआ. सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में परीक्षा सुधार समिति बनाने की भी घोषणा की है. समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here