IIT Delhi बनी भारत की नंबर-1 यूनिवर्सिटी, QS रैंकिंग में 52 भारतीय संस्थानों की एंट्री; जानिए किसे मिली कितनी रैंक

0
8
IIT Delhi Leads Indian Universities
X @ani_digital

नई दिल्ली: भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी सफलता मिली है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के 52 शिक्षण संस्थानों को जगह मिली है. इसके साथ ही भारत दुनिया का पांचवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला उच्च शिक्षा तंत्र बन गया है. नई रैंकिंग में IIT दिल्ली, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शानदार प्रदर्शन किया है.

IIT दिल्ली ने बरकरार रखा शीर्ष स्थान

QS रैंकिंग 2027 में IIT दिल्ली भारत का सबसे ऊंची रैंक हासिल करने वाला संस्थान बना हुआ है. संस्थान ने वैश्विक स्तर पर 118वां स्थान प्राप्त किया है. पिछले वर्ष इसकी रैंक 123 थी, जिसमें सुधार दर्ज किया गया है. यह उपलब्धि QS रैंकिंग के इतिहास में किसी भारतीय संस्थान की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के बराबर मानी जा रही है.

Indian Institute of Technology Delhi issues a press release – IIT Delhi has once again emerged as India’s best education and research institution by securing a global rank of 118, an improvement of five positions from last year’s 123rd rank, according to the QS World University… pic.twitter.com/AoblpR7RZC— ANI (@ANI) June 18, 2026

भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान

QS की ताजा सूची में भारत के 52 संस्थानों को शामिल किया गया है. साल 2017 में यह संख्या केवल 14 थी. पिछले एक दशक में भारत का प्रतिनिधित्व 271 प्रतिशत बढ़ा है. यह दर्शाता है कि भारतीय विश्वविद्यालय अब वैश्विक शिक्षा मानकों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

DU और JNU ने भी सुधारी रैंकिंग

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए 322वां स्थान हासिल किया है. पिछले साल DU 328वें स्थान पर था. वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. JNU की वैश्विक रैंक 558 से बढ़कर 555 हो गई है और भारतीय संस्थानों में उसे 15वां स्थान मिला है.

जामिया मिल्लिया ने लगाई लंबी छलांग

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है. विश्वविद्यालय ने 761-770 रैंक बैंड से निकलकर 686वीं वैश्विक रैंक हासिल की है. इस प्रदर्शन के साथ जामिया भारतीय संस्थानों की सूची में 20वें स्थान पर पहुंच गई है.

दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटीज में कौन आगे?

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में अमेरिका की MIT ने पहला स्थान हासिल किया है. इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, इम्पीरियल कॉलेज लंदन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं शीर्ष स्थानों पर हैं. भारतीय विश्वविद्यालयों का लगातार बेहतर प्रदर्शन देश को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here