पवन सिंह का फूटा गुस्सा, ‘चल निकल’ कहकर शख्स को दिखाया बाहर का रास्ता

0
6
Pawan Singh
Pawan Singh

मुंबई:  रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. प्रोमो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं. उनका बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उनके गुस्से की वजह क्या है. बता दें, जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत एक ऐसे शख्स से होती है, जो पवन सिंह से मिलने उनके कमरे की ओर जाता है. इस दौरान बाहर तैनात पुलिसकर्मी उसे रोककर पूछताछ करते हैं. तभी पवन सिंह का एक करीबी वहां पहुंचता है और उस व्यक्ति से कहता है कि उन्हें मिलने की अनुमति नहीं है. 

पवन सिंह को आया जोरदार गुस्सा

इसके बावजूद वह व्यक्ति कमरे के अंदर पहुंच जाता है और खुद को जियो की टीम का सदस्य बताता है. हालांकि इसके बाद जो होता है उसे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अचानक पवन सिंह का गुस्सा फूट पड़ता है और वह साफ शब्दों में कहते हैं कि वह पहले ही इस शो का हिस्सा बनने से इनकार कर चुके हैं और वह अपने फैसले पर कायम रहेंगे.

‘दिखावा पसंद नहीं’: पवन सिंह 

इतना ही नहीं प्रोमो में पवन सिंह यह भी कहते दिखाई देते हैं कि उन्हें दिखावा पसंद नहीं है और वह हमेशा जैसे हैं, वैसे ही रहना पसंद करते हैं. इसके बाद वह कमरे में मौजूद सभी लोगों को बाहर जाने के लिए कहते हैं और आखिर में उस शख्स को भी बाहर निकालकर कमरे का दरवाजा बंद कर देते हैं. उनके इस रिएक्शन ने प्रोमो को और भी चर्चा में ला दिया है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

नया प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, TRP किंग पवन सिंह. वहीं दूसरे ने कहा, पवन भैया को आखिर क्या हो गया? एक अन्य यूजर ने लिखा, पवन भैया को गुस्सा दिलाकर बड़ी गलती कर दी. कई लोगों का कहना है कि पवन सिंह का यह गुस्सा असली है या फिर सिर्फ शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए दिखाया गया है. 

कितने बजे होता है टेलीकास्ट

हालांकि, प्रोमो में दिखाई गई घटना की असली वजह क्या है, इसका खुलासा शो के आने एपिसोड में ही होगा. फिलहाल इस वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है और फैंस बेसब्री से अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ के अब तक तीन एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. शो को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यह कार्यक्रम रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है, जबकि रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here